उपायुक्त हेमंत सती की सख्ती, 26 जनवरी तक आंगनबाड़ी निर्माण पूरा करने का निर्देश |

उपायुक्त हेमंत सती की सख्ती, 26 जनवरी तक आंगनबाड़ी निर्माण पूरा करने का निर्देश |

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कार्यपालक अभियंताओं और संवेदकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य 26 जनवरी तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया।

उपायुक्त ने प्रत्येक केंद्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, लाइटनिंग अरेस्टर, तारामंडल का चित्रांकन तथा हिंदी और अंग्रेजी वर्णमाला की पेंटिंग जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अभियंता व संवेदक निर्धारित मानकों का पालन करते हुए विकास योजनाओं को समय पर पूरा करें।