एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता और पाकुड़ के पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने बरहरवा प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत स्थित साहेबडांगा गांव पहुंचकर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बरहरवा थाना क्षेत्र के बरारी पंचायत भवन के पास

एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों—आएशा बीबी, रुली खातून और इस्माइल शेख—की मौके पर ही मौत हो गई थी। पूर्व विधायक ने कहा कि घटना के समय वह क्षेत्र से बाहर थे, इसलिए तुरंत नहीं पहुंच सके। क्षेत्र लौटते ही उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दुख साझा किया और हर परिस्थिति में साथ रहने का भरोसा दिलाया।

