समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रयागराज दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। सड़क मार्ग से गुजरते समय कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए।
प्रयागराज में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब उनका काफिला सड़क मार्ग से गुजर रहा था।

अनजान समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर हलचल का माहौल बन गया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और अखिलेश यादव का काफिला आगे बढ़ गया। फिलहाल विरोध प्रदर्शन के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के दौरान कानून-व्यवस्था सामान्य रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है

