नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, AC ब्लास्ट से दो फ्लैट चपेट में |

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, AC ब्लास्ट से दो फ्लैट चपेट में |

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हाईराइज सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग एसी में हुए ब्लास्ट के बाद लगी और दो फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में रविवार को 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गई और पास के एक अन्य फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस और दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।