विश्व हिन्दू परिषद की बैठक का हुआ आयोजन |

विश्व हिन्दू परिषद की बैठक का हुआ आयोजन |

अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष साधन मुखर्जी के अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूत पर कार्य करने की बात कही गई। साधन मुखर्जी ने बताया कि आगामी कार्यक्रम और लोहारदगा में होने वाले प्रदेश बैठक, रांची में होने वाले धर्म प्रसार की बैठक में शामिल होने प्रखंड से प्रमुख कार्यकर्ता जाएंगे। जल्द ही प्रखंड में बजरंग दल के पुनर्गठन और विश्व हिंदू परिषद के समिति का गठन पर चर्चा हुई।

जिला धर्म प्रसार प्रमुख शंकर ओझा ने बताया कि आगामी दिनों में धर्म प्रसार के लिए पूरे जिले में कार्यक्रम चलाया जाएगा। ताकि सभी सनातनी अपने धर्म के प्रति जागरूक और संगठित रहे। आगामी दिनों में संगठन पंचायत स्तर तक विस्तार करेगी। साप्ताहिक मिलन केंद्र चलाएंगे। प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ता इस पर विशेष ध्यान देंगे। मौके पर बाबुल भगत, शंकर ओझा सोनू विकास मंडल कुंदन पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।