चैंबर ऑफ कॉमर्स और उद्योग विभाग की संयुक्त बैठक में उठे कई मुद्दे |

चैंबर ऑफ कॉमर्स और उद्योग विभाग की संयुक्त बैठक में उठे कई मुद्दे |

हजारीबाग के डेमोटांड़ स्थित रिश्ता पॉलीमर में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स, फेडरेशन चैंबर हजारीबाग, रामगढ़ चैंबर और जिला उद्योग विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। डेमोटांड़ स्थित रिश्ता पॉलीमर में आयोजित इस संयुक्त बैठक में स्थानीय उद्योगपतियों ने बिजली, पानी, सड़क, सब्सिडी और विभागीय अधिकारियों द्वारा कथित उत्पीड़न जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त सचिव रोहित पोद्दार सहित अन्य पदाधिकारियों ने उद्योगपतियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों को 15 जुलाई 2026 को उद्योग मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में रखा जाएगा, ताकि उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं का समाधान कराया जा सके। बैठक में उद्योगपति सुनील अग्रवाल, स्वर्णपाल सिंह, फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभूनाथ अग्रवाल, सचिव राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, सहसचिव तारिक अहमद राजा सहित हजारीबाग और रामगढ़ के कई उद्योगपति एवं व्यवसायी मौजूद रहे।