विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफल समापन हो गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज का संदेश देना था। पहले दिन एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। दूसरे दिन झील परिसर में आम लोगों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और

स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। अंतिम दिन एनसीसी कैडेटों ने अनुशासित मार्च पास्ट निकालकर राष्ट्र निर्माण और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कृष्णा यादव और एनसीसी लेफ्टिनेंट पंकज ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

