हजारीबाग में 30 जून को हुल दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में सीपीआई के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता डी. राजा मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धू-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण से होगी, जिसके बाद डॉ. भीमराव

अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद डी. राजा नगर भवन टाउन हॉल पहुंचेंगे, जहां पार्टी की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। हुल दिवस के अवसर पर सिद्धू-कान्हू के बलिदान और उनके संघर्ष को भी याद किया जाएगा।

