भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने हाई-स्पीड ट्रायल में बड़ी सफलता हासिल की है। दिल्ली-जींद रेलखंड पर हुए फाइनल ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़कर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्रेकिंग सिस्टम, इंजन की क्षमता, ट्रैक पर स्थिरता, कंपन स्तर और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। यह पूरी प्रक्रिया आरडीएसओ की तकनीकी टीम की निगरानी में संपन्न हुई।

हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित यह ट्रेन पूरी तरह ग्रीन टेक्नोलॉजी से संचालित होती है और इससे केवल पानी तथा भाप निकलती है, जिससे प्रदूषण नहीं होता। रेलवे की योजना है कि यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाए। सफल परीक्षण के बाद जल्द ही इसे व्यावसायिक सेवा के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

