उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज स्थित सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी गैस टैंकर में भीषण आग लग गई। हादसे में टैंकर के केबिन से चालक का जला हुआ शव बरामद हुआ, जबकि पांच टोल कर्मी झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, कानपुर से वाराणसी

जा रहा एलपीजी टैंकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे गैस रिसाव हुआ और देखते ही देखते टैंकर आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

