रांची में समाजसेवी लुत्फल हक सम्मानित, वित्त मंत्री ने किया सम्मानित |

रांची में समाजसेवी लुत्फल हक सम्मानित, वित्त मंत्री ने किया सम्मानित |

पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक को समाजसेवा और जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रांची में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने उन्हें सम्मानित करते हुए समाज के प्रति उनके समर्पण और जनसेवा की सराहना की।

मंत्री ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोग दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं और ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। इस समारोह में उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया। सम्मान प्राप्त करने के बाद लुत्फल हक ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सेवा में लगातार जुटे हैं। उनके सम्मान से पाकुड़ जिले में खुशी का माहौल है।